Tuesday, 27 December 2011
अपर्णा दीदी व मनोज जीजाजी को वैवाहिक वर्षगाँठ पर शुभ प्रभात के सभी बहनों भाइयों की हार्दिक शुभकामनायें ..
दिसम्बर २७, २०११
अपर्णा दीदी व मनोज जीजाजी को वैवाहिक वर्षगाँठ पर शुभ प्रभात के सभी बहनों भाइयों की हार्दिक शुभकामनायें ..
आपके दिन यूँ ही हर रोज़ मुस्कुराएं
जीवन का हर नया प्रभात नए सपने लेकर आए
आशीष बरसाए स्वयं परमात्मा
फूलों की तरह मन प्राण खिल खिल जाए!!!
कविता खिलती रहे अपर्णा के मन आँगन में
अपर्णा माँ पार्वती का ही तो है पर्याय
वैसे ही विष्णु सहस्त्रनाम में से एक नाम है मनोज
देव-देवी की जोड़ी सदा रचती रहे खुशियों का नूतन अध्याय!!!
मन प्राण में सुख सम्पदा का बसेरा हो
जीवन नित नए प्रतिमान गढ़े
साथ की अनुपम परिभाषा हो
स्वयं प्रेम अपना पाठ आपकी छवि में पढ़े!!!
इस शुभ दिवस पर
अनंत बधाई हो
अपर्णा-मनोज के आगन में
सुनहरी धूप उतर आई हो...
उसके पास ही कहीं दूब सी
कोई कविता खिले
और मनोज के मानस की कोई बात
अपर्णा शब्दों में कहती मिले!!!
हम यह सब देख
भाव विभोर हो लेंगे
प्रणाम निवेदित है दोनों के चरणों में
इस शुभ दिन की सुन्दर स्मृतियाँ हम मन आँगन में बो लेंगे!!!
यूँ सहस्त्रों वर्षों तक
उत्सव मनाएंगे
वर्षगाँठ की शुभकामनाओं में
अनंत दीप जालायेंगे!!!
'अनु'
&
समस्त शुभ प्रभात परिवार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

:)
ReplyDeletepunah shubhkamnayein didi, jijaji ko:)
Aparna didi,
ReplyDeleteMany happy returns of this day.
Party abhi baaki hai .. :)