Friday, 6 January 2012
एक नया जन्म और चाहिए!
जो किताबो मेँ पढ़ा
वह रह गया पीछे
समय ने जो गढ़ा
जिन्दगी चली है वैसे
सूने प्रहरोँ मेँ
रहा अक्सर खो जाने
का भ्रम
बिखर गए सपनोँ का
ये कैसा अपनापन
समय के दशन से छला
जीवन नमन मेँ रहा सदा
संदर्भोँ के दर्प से टूटता रहा !
अब अनगिन प्रश्नोँ
का हल चाहिए
एक नया जन्म और चाहिए ..
सोच मेँ नम्रता
कार्य मेँ विशुद्धता
निर्णयोँ मेँ दृढ़ता
आचरण मेँ परमार्थता
क्यूँ न आई जीवन मेँ
सरलता सौम्यता,
भाग्य को निहारते
प्रतीक्षारत क्यूँ रहे?
अंधकार का हो शमन !
नव प्रभा मेँ
ईष्ट की ज्योति चाहिए
एक नया जन्म और चाहिए ..
Photo: By Kimmo Eväluoto@Picasa web albums
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

समय ने जो गढ़ा
ReplyDeleteजिन्दगी चली है वैसे
True!!!
Glad to read this:)
Anu,
ReplyDeleteThank you very much for reading and valuable comment!
बहुत खूब सर!
ReplyDeleteसादर
यशवन्त जी
ReplyDeleteआपके शब्दोँ का सह्रदय आभार !
सोच मेँ नम्रता
ReplyDeleteकार्य मेँ विशुद्धता
निर्णयोँ मेँ दृढ़ता
आचरण मेँ परमार्थता
क्यूँ न आई जीवन मेँ
सरलता सौम्यता,
भाग्य को निहारते
प्रतीक्षारत क्यूँ रहे?
aur zaroorat bhi kyun ho...
सुन्दर रचना...
ReplyDeleteबहुत खूबसूरत रचना
ReplyDeleteवाह ...बेहतरीन भाव संयोजन ।
ReplyDeleteबहुत सुंदर मन के भाव ...
ReplyDeleteप्रभावित करती रचना ...
बेहतरीन प्रस्तुति...
ReplyDeleteसुंदर आत्म-मंथन....
ReplyDelete***Punam***जी,
ReplyDeleteआपका बहुत आभार ..
वाह भाई जी कभी कभी आप चोंका देते हो ...जीवन की गाथा का आशय और नवसर्जन में जो खाई बनी है ..उसकी पीड़ा जबरदस्त उकेरी है ..बधाई भाई जी !!!!!!!!
ReplyDeleteS.M.HABIB (Sanjay Mishra 'Habib')जी,
ReplyDeleteरचना पढने व पसंद करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद ..
संगीता स्वरुप ( गीत )जी,
ReplyDeleteआपका बहुत धन्यवाद ..
सदा जी,
ReplyDeleteआपके बहुमूल्य शब्दों का आभार ..
sushma 'आहुति'जी,
ReplyDeleteआपका बहुत शुक्रिया ..
Kailash Sharma जी,
ReplyDeleteआपके आभारी हैं ..
अरुण कुमार निगम (mitanigoth2.blogspot.com)जी,
ReplyDeleteरचना को आत्म-मंथन का नाम देने के लिए सदा आभारी रहेंगे ..
Travel Trade Service भाई सा,
ReplyDeleteआपके शब्दों व प्रोत्साहन का सदैव इंतज़ार रहता है .. सादर वंदन !
यशवंत माथुर जी,
ReplyDeleteआपका धन्यवाद इस साधारण रचना को 'नयी पुरानी हलचल' मेँ लिँक कर स्थान देने हेतु ..
सादर ..